prasad for navratra

 नवरात्री में माता के चढ़ाये ये नौ प्रसाद



नमस्कार दोस्तों आपके माता पिता,गुरुदेव,भगवन और इष्ट देव सभी को मेरा प्रणाम


मां दुर्गा का शुभ पर्व नवरात्रि आरंभ होने वाला है। इस वर्ष कोरोना से परेशान होने के कारण  माँ भगवती के भक्त घर से ही कोरोना रूपी असुर का अंत करने के लिए मां से प्रार्थना करेंगे और माता की आराधना करेंगे .. इस वीडियो में हम आपको बताएँगे कि नौ दिनों तक मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए किन चीजों का प्रसाद चढ़ाये जिससे आपको व्रत का सम्पूर्ण फल प्राप्त हो सके.. 


नवरात्री में ऐसे चढ़ाये माता के प्रसाद


1. प्रथम नवरात्रि के दिन मां के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। तथा          शरीर निरोगी रहता है।

2. दूसरे नवरात्रि के दिन मां को शक्कर का भोग लगाएं व घर में सभी सदस्यों को दें। इससे आयु वृद्धि होती है।

3. तृतीय नवरात्रि के दिन दूध या दूध से बनी मिठाई खीर का भोग माँ को लगाकर ब्राह्मण को दान करें। इससे दुखों      की मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है।


यह भी जाने : नवरात्री में माता के नौ विशेष रंग


4. मां दुर्गा को चौथी नवरात्रि के दिन मालपुए का भोग लगाएं। और मंदिर के ब्राह्मण को दान दें। जिससे बुद्धि का        विकास होने के साथ-साथ निर्णय शक्ति बढ़ती है।

5. नवरात्रि के पांचवें दिन मां को केले का नैवैद्य चढ़ाने से शरीर स्वस्थ रहता है।

6. छठवीं नवरात्रि के दिन मां को शहद का भोग लगाएं। जिससे आपके आकर्षण शक्त्ति में वृद्धि होगी।

7. सातवें नवरात्रि पर मां को गुड़ का नैवेद्य चढ़ाने व उसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं आकस्मिक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है।

8.  नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को नारियल का भोग लगाएं व नारियल का दान कर दें। इससे संतान संबंधी         परेशानियों से छुटकारा मिलता है।


यह भी जाने : नवरात्री प्रथम दिन, माता शैलपुत्री की कथा एवं पूजा विधि


9. नवरात्रि की नवमी के दिन तिल का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान दें। इससे मृत्यु भय से राहत मिलेगी। साथ ही       अनहोनी घटनाओं से बचाव भी होगा।

अगर आप ऊपर बताये गए प्रसादो को माता के 9 दिन तक भोग लगाएंगे तो माँ भगवती की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।।।


दोस्तों अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया हो तो इसे लाइक करो  ज्यादा से ज्यादा शेयर करो और blog को सब्सक्राइब जरूर करें।

अगर आपको ये कथाये वीडियो के माध्यम से देखनी है तो नीचे दिए गए link पर click करें  ⬇️⬇️⬇️👇👇👇






Comments

Popular Posts